Home छत्तीसगढ़ 40 घंटे के प्रयास के बाद मिला युवक का शव,तालाब में डूबने...

40 घंटे के प्रयास के बाद मिला युवक का शव,तालाब में डूबने से हुई मौत

15
0

जांजगीर-चांपा :  दिनांक 10.12.23 को दोपहर में आनंद तंबोली उम्र 22 साल निवासी वार्ड न. 5 बलौदा थाना बलौदा के तलाब के गहरे पानी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना बलौदा पुलिस को मिलने पर तत्काल बलौदा पुलिस द्वारा तलाब में डूबे युवक आनंद तंबोली की तलाश हेतु एसडीआरएफ होमगार्ड और जिला पुलिस की टीम लगी हुई है, मोटर बोट, ऑक्सीजन सिलेंडर, स्कूबा डाइविंग का प्रयोग भी किया जा रहा है। मंगलवार प्रातः मोटर बोट और स्कूबा डाइविंग की मदद से sdrf और होमगार्ड की संयुक्त टीम ने स्थानिय गोताखोरों की मदद से मृतक के शव को  10.45 बजे रिकवर कर लिया है। पूरे अभियान में लगभग 40 घंटे टीम द्वारा लगातार प्रयास किया गया।