Home छत्तीसगढ़ नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय पहुंचे स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जुदेव‌‌ के रायपुर निवास

नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय पहुंचे स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जुदेव‌‌ के रायपुर निवास

14
0

छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित चौथे मुख्यमंत्री एवं प्रथम आदिवासी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मंगलवार को रायपुर में स्वर्गीय युद्ध वीर सिंह जुदेव के निवास पहुंचे जहां बहु रानी स्वर्गीय युद्ध वीर सिंह जुदेव की पत्नी संयोगिता युद्धवीर सिंह जुदेव‌‌ एवं जनपद सदस्य एवं पूर्व जिलापंचायत सदस्य रामकुमार गबेल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय को फूल माला एवं गुलदस्ता भेंटकर सम्मान किया गया इन्ही मंगल कामनाओं के साथ उन्हें छत्तीसगढ़ के कार्य करने की गति को आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय का जशपुर राजघराने के साथ मधु संबंध रहे हैं इस क्षेत्र के जनता को काफी हर्ष एवंखुशी हुई है की हमारे क्षेत्र के आदिवासी नेता को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाएं जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस अवसर पर दिनेश गुप्ता सतीश जायसवाल भूपेंद्र गबेल सतीश यादव हेमंत पटेल नितिन गबेल शिवचंद्रा सहित संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।