छत्तीसगढ़ में विष्णु ‘राज’ का आगाज हो गया है। बुधवार को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद और गोपनियता शपथ लेंगे। साइंस कॉलेज मैदान में आज राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने विष्णुदेव साय को मख्यमंत्री को शपथ दिलाएंगे। जिसके बाद अब खबर आ रही है कि सीएम पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रालय जाएंगे।
आशंका जताई जा रही है कि विष्णुदेव साय मंत्रालय में कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं। विष्णुदेव साय के आगमन पर मंत्रालय में तैयारियां शुरू हो गई है और मुख्यमंत्री शपथ के बाद सीएम विष्णुदेव साय मंत्रायल जाएंगे। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आज विष्णुदेव साय मंत्रालय जाएंगे।
बता दें कि शपथ ग्रहण को लेकर पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल है। प्रदेश के कोने-कोने से कार्यकर्ता राजधानी रायपुर पहुंचे हैं। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान के बाहर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। ढोल ताशे बज रहे हैं और लोग इस ऐतिहासिक क्षण की गवाही बनने के लिए आतुर हैं। शपथ ग्रहण से जश्न का माहौल है।