Home छत्तीसगढ़ शपथ लेते ही 18 लाख आवास की स्वीकृति विष्णु देव सरकार का...

शपथ लेते ही 18 लाख आवास की स्वीकृति विष्णु देव सरकार का निर्णय ऐतिहासिक : गोमती साय

12
0

रायपुर  : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा शपथ ग्रहण करते ही 18 लाख गरीबों के आवास की स्वीकृति के निर्णय को  पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने ऐतिहासिक बताया है। विधायक श्रीमती साय ने कहा कि विष्णु देव सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के गरीबों के घर का सपना साकार होगा।

भाजपा की कथनी करनी को एक बताते हुए गोमती साय ने कहा भाजपा का वादा था शपथ ग्रहण करते ही गरीबों का आवास तत्काल स्वीकृत किया जाएगा। प्रदेश के हर गरीब के लिए अपना घर भाजपा का संकल्प है और इसे भाजपा ने पूरा किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैबिनेट की प्रथम बैठक के दौरान ही 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी देकर गरीबों का सपना पूरा किया है। गोमती साय ने इस निर्णय को ऐतिहासिक बताया है।