मुंबई : बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार ममता कुलकर्णी एक समय काफी मशहूर थी। बॉलीवुड में एंट्री के बाद से ममता कुलकर्णी सिर्फ फिल्म जगत ही नहीं बल्कि अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ नाम जुड़ने से देशभर में काफी चर्चे में भी रही। बता दें कि ममता एक समय कई सुपरहिट फिल्में कर रही थी। सिर्फ उनकी एक गलती उनके करियर को डूबा दिया। ममता कुलकर्णी एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें बहुत कम समय में स्टारडम हासिल हो गया था, लेकिन वह इसे संभाल नहीं पाईं। एक्ट्रेस ने एक ऐसा फोटोशूट करवाया था जिसकी वजह से काफी बॉलीवुड इंडस्ट्री में सनसनी मच गई थी।
साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘तिरंगा’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी कई कारणों से चर्चा में रही हैं। उनकी प्रोफेशन और पर्सनल लाइफ काफी विवादों में घिरी रही है। जानकारी के अनुसार ममता कुलकर्णी ने सितंबर 1993 में ‘स्टारडस्ट’ मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवाया था। 90 के दशक में बोल्ड फोटोशूट करवाना उनके लिए परेशानियों का कारण बन गया। इस समय कोई भी एक्ट्रेस ऑनस्क्रीन बोल्ड सीन करने से भी कतराती थी और ऐसे में ममता के इस फोटोशूट ने तबाही मचा दी थी।
ब्लैक में बिक रहा था ममता कुलकर्णी का मैगजीन
कहा जाता है कि ममता कुलकर्णी की इस बोल्ड तस्वीर के साथ जैसे ही ये मैगजीन बाजार में उतरी तो इस पर विवाद शुरू हो गया था। ऐसे खबरे आ रही थीं कि ममता की ये तस्वीरें ब्लैक में भी बेचीं गईं। लेकिन यह हरकत उन पर बहुत भारी पड़ी, क्योंकि उन्हें बोल्ड फोटोशूट करवाने के बाद 15 हजार रुपए का जुर्माना भी भरना पड़ा था। इतना ही नहीं, ममता की इस हरकत से गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था और अभिनेत्री को जान से मारने की धमकी तक मिलने लगी थी। आपको बता दें कि कई लोगों ने तो इस मैगजीन को ब्लैक में भी खरीदा था।
ममता कुलकर्णी का टॉपलेस फोटोशूट
ऐसा कहा जाता है कि ममता कुलकर्णी ने इस टॉपलेस फोटोशूट को करवाने से पहले कई बार सोचा था। उन्हें जब ये पहली बार ऑफर हुआ तो उन्होंने इसे करने से पहले थोड़ा समय मांगा था। इसके अलावा उन्होंने ये शर्त भी रखी थी कि अगर उन्हें ये पसंद आएगा तभी ये मैगजीन में छपेगा।
ममता कुलकर्णी पर लगा था जुर्माना
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मैगजीन ने उनकी इस शर्त को स्वीकार कर लिया था, जिसके बाद उनका बोल्ड शूट हुआ था और उनकी इजाजत के बाद ही इसे छापा गया था। खबर यह भी चली थी कि इसको लेकर ममता कुलकर्णी पर जुर्माना भी लगाया गया था। हालांकि ममता कुलकर्णी इस बोल्ड फोटोशूट के बाद रातों-रात स्टार बन गई थीं।
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के साथ जुड़ा था नाम
आपको बता दें कि ममता कुलकर्णी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के साथ जोड़ा गया था। सिर्फ इतना ही नहीं ममता कुलकर्णी पर ड्रग्स सप्लाई करने का भी आरोप लगा था। इन आरोपों के बाद फिल्म मेकर्स ने ममता कुलकर्णी से दूरी बना ली थी। ऐसे में धीरे-धीरे उनका एक्टिंग करियर डूबने लग गया था। साल 2003 में ममता कुलकर्णी ने एक्टिंग को अलविदा कह दिया था और वह योगिनी बन गई थीं।
अध्यात्म जीवन जी रहीं हैं ममता
बता दें कि साल 2014 में ममता अपनी आत्मकथा ‘ऑटोबायोग्राफी बाय योगिनी’ के लिए दुनिया के सामने आईं। इस किताब को लॉन्च करते हुए उन्होंने अपने बारे में कई बातों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह कभी फिल्मों में आना ही नहीं चाहती थीं, बल्कि अपनी मां की मर्जी के आगे मजबूर होकर उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था, जो उनकी सबसे बड़ी गलती थी। उन्होंने इस बात का खुलासा भी किया कि फिल्मों से दूर होने के बाद उन्होंने अध्यात्म अपना लिया और अब साध्वी का जीवन व्यतीत कर रही हैं।