Home छत्तीसगढ़ ऐसे खेलेगा इण्डिया..? नेशनल महिला जिमनास्टिक खिलाड़ियों को नहीं मिली ट्रेन में...

ऐसे खेलेगा इण्डिया..? नेशनल महिला जिमनास्टिक खिलाड़ियों को नहीं मिली ट्रेन में सीट, टॉयलेट में बैठकर तय किया 22 घंटे का सफर

8
0

रायपुर: ‘खेलेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इण्डिया’ जैसे नारा देने वाली मोदी सरकार की पोल उस वक्त खुल जाती है जब नेशनल जिमनास्टिक की महिला खिलाड़ियों को भारतीय रेल में सीट भी नहीं मिली। सीट नहीं मिलने के बाद महिला खिलाड़ियों को ट्रेन के शौचालय में बैठकर सफर करना पड़ा। बताया जा रहा है कि महिला खिलाड़ियों ने करीब 20 से 22 घंटे का सफर शोचालय में बैठकर तय किया। महिला खिलाड़ियों का ट्रेन की टॉयलेट में बैठे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की ओर से देश की राजधानी नई दिल्ली में जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में भिलाई के भी 10 से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें डाइट भी नहीं दी गई है। इस प्रतियोगिता में उनके परिजन भी शामिल हो गए थे। प्रतियोगिता के बाद घर लौटने पर परिजनों ने पूरी घटना की जानकारी दी है।