Home धर्म - ज्योतिष सोमवार को बदलेगी इन पांच राशिवालों का भाग्य, बाबा भोलेनाथ की कृपा...

सोमवार को बदलेगी इन पांच राशिवालों का भाग्य, बाबा भोलेनाथ की कृपा से होगी पैसों की बारिश

14
0

नई दिल्ली :  ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों के बारे में बताया गया है। इसके साथ ही शास्त्रों में बताया गया है कि हर राशि का स्वामी गृह होता है और ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 25 दिसंबर 2023 को सोमवार है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। भगवान शिव की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 25 दिसंबर का दिन कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होने वाला है।

इन राशिवालों की बदलेगी किस्मत

मेष राशि

पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। नौकरी और कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। धन का आवक बढ़ेगा, लेकिन खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। व्यापार में धन लाभ होगा। भैतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। परिजनों के सहयोग मिलेगा। कार्यों में आ रही अड़चने दूर होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रिश्ता में सुधार आएगा, लेकिन भावुकता से बचें और माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृषभ राशि

व्यावसायिक सफलता मिलेगी। धन आगमन के नए मार्ग खुलेंगे। संतान के सेहत पर ध्यान दें। आय के नए साधनों से धन लाभ होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कारोबार में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे, लेकिन मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें। कार्यक्षेत्र में आ रही चुनौतियों से ना घबराएं और कामयाबी हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।

मिथुन राशि

धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। वैवाहिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ा बिजी शेड्यूल रहेगा और कार्यों को पूरा करने के लिए ऑफिस में ज्यादा टाइम स्पेंड करना पड़ सकता है।

कर्क राशि

आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में व्यर्थ के विवाद से बचें और अपने काम पर फोकस करें। इससे नौकरी में प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे और आपकी परफॉर्मेंस भी अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। व्यापार में भी मुनाफा होगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें।

सिंह राशि

 

भाई-बहन से चल रहे आर्थिक विवादों से छुटकारा मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आय के नए साधनों से धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में थोड़ी डिस्टर्बेंस रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी और कारोबार में भी तरक्की करेंगे।