सक्ती : नगर के सामुदायिक भवन में दिनांक 2 जनवरी दोपहर को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों को भाजपा सरकार की तमाम जनहितकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ भी दिलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा और उनके साथ भाजपा कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव, पार्षद संजय राम चंद, धनंजय नामदेव, नगर पालिका सीएमओ संजय सिंग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें लगभग 9 साल के कार्यकाल में मोदी जी द्वारा देश को विकसित करने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं प्रतिबद्धता से किए गए कार्य जैसे आयुष्मान भारत योजना, पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, नल जल योजना, उज्जवला योजना, फ्री चावल सहित कई योजनाओं के बारे में जानकारी दिया और उससे लाभ लेने के लिए की बात कही। आगे कहा पीएम मोदी का विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाने का उद्देश्य लोगों को जागरुक कर उन्हें भाजपा की तमाम जनहित कल्याणकारी योजना का लाभ दिलाना है। मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकसित होते जा रहा हैं। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित सैकड़ों की संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे और योजनाओं का लाभ लिया।
मोदी की विकसित भारत संकल्प यात्रा सुपरहिट – कृष्णकांत चंद्रा। आगे उन्होंने मोदी की आभार व्यक्त करते हुए कहां केंद्र के मोदी सरकार द्वारा गांव-गांव से शहर तक जन कल्याणकारी योजना का लाभ दिलाने के लिए 16 दिसंबर से देश सहित प्रदेश में चलाए जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा सुपरहिट है। क्योंकि एक दौर था जब जनता को सरकारी योजनाओं के लाभ लेने के लिए सरकार के चक्कर लगाने पड़ते थे, पर मोदी राज में शासन प्रशासन स्वयं जनता के पास जाकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने का काम कर रहे हैं। यह यात्रा ऐतिहासिक कार्यों में से एक है।