Home छत्तीसगढ़ विकसित भारत संकल्प यात्रा : 03 जनवरी को हरदीडीह, आमाकोनी, रीवाडीह, नवापारा,...

विकसित भारत संकल्प यात्रा : 03 जनवरी को हरदीडीह, आमाकोनी, रीवाडीह, नवापारा, नगझर, जुड़गा, जोंगरा, मसनियाकला, फरसवानी और खैराकला में किया जाएगा शिविर का आयोजन

10
0

सक्ती  : विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में 03 जनवरी को ग्राम पंचायत भवन ओडेकेरा, ग्राम पंचायत भवन बहेराडीह, ग्राम पंचायत भवन कुटराबोड, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन बड़ेमुडपार, शासकीय प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय भवन सारसकेला, प्राथमिक शाला अमलडीहा, माध्यमिक शाला भवन रगजा, पुराना स्कूल चौक गढगोढी, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन गोबरा कक्ष और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन खोंधर में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इसके अंतर्गत जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत भवन ओडेकेरा में सुबह 9 बजे से, ग्राम पंचायत भवन बहेराडीह में दोपहर 01 बजे से और ग्राम पंचायत भवन कुटराबोड में दोपहर 03 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत मालखरौदा के शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन बड़ेमुडपार में सुबह 10 बजे से एवं शासकीय प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय भवन सारसकेला में दोपहर 02 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत सक्ती के प्राथमिक शाला अमलडीहा में सुबह 9 बजे से, माध्यमिक शाला भवन रगजा में दोपहर 01 बजे से और पुराना स्कूल चौक गढगोढी में दोपहर 03 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत डभरा के शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन गोबरा कक्ष में सुबह 10 बजे से एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन खोंधर में दोपहर 02 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर के निर्देशानुसार कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टर ने शिविर में शामिल होने वाले ग्रामों में जमीनी स्तर पर मुनादी कराते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर आयोजन की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इससे लाभान्वित हो सके। विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिले में सफल और सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी श्री बी पी भारद्वाज बनाए गए हैं।