Home देश सलमान खान के फार्महाउस में घुसने की कोशिश कर रहे थे युवक,...

सलमान खान के फार्महाउस में घुसने की कोशिश कर रहे थे युवक, फर्जी आईडी बनाकर घूम रहे थे दोनों

10
0

मुंबई :  बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान को कुछ समय पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद से सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी थी। वहीं अब सलमान खान से जुड़ी एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। इस खबर के सामने आने के बाद से सबके होश उड़ गए हैं।

पुलिस कर रही जांच

 दरअसल, अभिनेता सलमान खान के पनवेल स्थित अर्पिता फार्महाउस में दो युवकों ने घुसने की कोशिश की थी। अब पुलिस ने इस मामले में दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। पनवेल ग्रामीण पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अनिल पाटिल ने इस संबंध में जानकारी दी है। पुलिस इंस्पेक्टर पाटिल के मुताबिक, पंजाब के दो युवक अपने गांव में झगड़े के बाद बोरीवली आए थे। उन्होंने फर्जी आईडी कार्ड भी बनवाए थे। इन्होंने ही सलमान खान के फार्महाउस में घुसने की कोशिश की थी।