Home देश मॉस्को जा रहा भारतीय विमान क्रैश, अफगानिस्तान के बदख्शां में हुआ ये...

मॉस्को जा रहा भारतीय विमान क्रैश, अफगानिस्तान के बदख्शां में हुआ ये हादसा

9
0

नई दिल्ली :  इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मॉस्को जा रहा भारतीय प्लेन रविवार को अफगानिस्तान में क्रैश हो गया। ये अफगानिस्तान के रास्ते रूस जा रहा था। पाकिस्तानी मीडिया हाउस समा के मुताबिक हादसा अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में हुआ है।

बता दें कि बदख्शां प्रांत के पुलिस कमांड ने बताया कि प्लेन कल रात रडार से गायब हो गया था। इसके बाद ये जिबाक जिले के पर्वतीय इलाके में क्रैश हो गया। विमान में कितने यात्री थे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, जो विमान बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और ज़िबक जिलों के साथ तोपखाना के पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वह मोरक्कन पंजीकृत डीएफ 10 विमान था।