Home छत्तीसगढ़ लोकसभा में कांग्रेस के 4 महिला उम्मीदवार तय.. प्रेसवार्ता में अलका लाम्बा...

लोकसभा में कांग्रेस के 4 महिला उम्मीदवार तय.. प्रेसवार्ता में अलका लाम्बा ने ये भी बताया..

26
0

रायपुर: राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लाम्बा अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। यहाँ उन्होंने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता किया और मीडिया के सवालों का जवाब दिया। लाम्बा ने चुनाव से लेकर संगठन से जुड़े सवालों एक जवाब दिए। अलका लाम्बा ने बताया कि इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव में उन की पार्टी का प्रदर्शन बेहतर होगा और वो ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब रहेंगे।

लाम्बा ने बड़ा दावा करते हुए मीडिया को बताया कि छत्तीसगढ़ में 11 सीटें हैं। जहाँ तक कांग्रेस का सवाल हैं तो यहाँ की चार सीटों पर महिला उमीदवार उतरे जायेंगे। अपने प्रेसवार्ता में लका लंबा ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया। उन्होंब आरोप लगाया कि भाजपा उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रोकना चाहती हैं, इसके लिए वो हिंसा का सहारा ले रहे हैं। इस तरह भाजपा राहुल गाँधी को रोकना चाहती हैं। बताया कि संगठन की मजबूती के लिए लगातार काम किया जा रहा हैं। वह आज रायपुर जबकि कल धमतरी में पार्टी के महिला कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों की बैठकें लेंगी।