Home छत्तीसगढ़ मोदी जी को फिर से लाओ, हम विश्व की तीसरी ताकत बन...

मोदी जी को फिर से लाओ, हम विश्व की तीसरी ताकत बन जायेंगे :केंद्रीय गृहमंत्री अमित साह

9
0

जांजगीर चांपा : लोकसभा चुनव नजदीक हैं ऐसे में केंद्रीय मंत्रियों का छत्तीसगढ़ दौरा जय हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने सभा को संबोधित किया। कहा कि आने वाला चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला चुनाव है। आने वाला चुनाव देश को विकसित और विश्वगुरु बनाने वाला चुनाव है। विधानसभा चुनाव में जनता से सबसे ज्यादा बहुमत दिया। छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय करने वाली सरकार को हटाया। कांग्रेस सरकार में नक्सलवाद पर न लगाम कसे, न भ्रष्टाचार बंद हुआ।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने देश की अर्थतंत्र को आगे ले जाने का काम किया। मोदी जी को फिर से लाओ, हम विश्व की तीसरी ताकत बन जायेंगे। दलित आदिवासी, ओबीसी समाज के लिए योजनाओं को लागू करने का काम मोदी जी ने किया।

राम के ननिहाल में आया हूं, छत्तीसगढ़ राम का ननिहाल है। 500 वर्षों के इंतजार को मोदी जी ने पूरा किया। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा हुआ। छत्तीसगढ़ में सरकार बने कुछ दिन ही हुए हैं। विष्णुदेव साय की सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम शुरू कर दिया है।