Home छत्तीसगढ़ खेलो इंडिया लघु प्रशिक्षण केन्द्र रगजा फुटबाल मैदान के लिए खिलाड़ियों का...

खेलो इंडिया लघु प्रशिक्षण केन्द्र रगजा फुटबाल मैदान के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 28 फरवरी को होगा आयोजित

9
0

 

सक्ती :  भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के अतंर्गत सक्ती जिले में ‘‘ खेलो इंडिया का फुटबाल लघु प्रशिक्षण केन्द्र रगजा में स्वीकृत किया गया है। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण केंद्र के लिए 18 बालक एवं 18 बालिका कुल 36 खिलाडियों का चयन किया जाना है। प्रशिक्षण केन्द्र के लिए खिलाडियों का चयन ट्रायल 28 फरवरी 2024 को सुबह 8 बजे से फुटबाल प्रशिक्षण केन्द्र रगजा में आयोजित किया गया है। जिन खिलाड़ियों की आयु 18 वर्ष से कम है, अर्थातः 2006 के बाद की जन्मतिथि वाले केवल सक्ती जिले के बालक या बालिका खिलाड़ी चयन ट्रायल में भाग ले सकते है।

चयन ट्रायल हेतु कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा चयन समिति का गठन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षण किट खेल सामग्री आदि की सुविधा भारत सरकार की गाइडलाईन के अनुरूप उपलब्ध करायी जायेगी। प्रशिक्षण केन्द्र में खिलाड़ियों के लिए सिर्फ डे-बोर्डिगं की सुविधा उपलब्ध होगी। खिलाड़ियों को सुबह शाम खेल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जायेगा।