Home देश लोकसभा चुनाव से पहले इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

लोकसभा चुनाव से पहले इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

10
0

हरियाणा के झज्जर जिले में स्थित बहादुरगढ़ इलाके में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष एवं बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है। इस हमले में नफे सिंह राठी की मौत हो गई। उनके साथ ही एक अन्य की भी मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि हमले के समय बराही फाटक के पास अचानक से कई बदमाश आए। ये सभी बदमाश आई-10 गाड़ी में सवार होकर आए थे। इसके बाद बदमाशो ने नफे सिंह की गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। वहीं इस हमले में घायल सभी लोगों को गम्भीर अवस्था में ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हमले के थोड़ी देर बाद इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी और एक अन्य की मौत हो गई। वहीं अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर है, उपचार किया जा रहा है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

जांच में जुटी पुलिस

हमले की जानकारी मिलने पर झज्जर पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि CIA और STF टीम जांच में जुटी हुई है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री  ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इस घटना ने स्पष्ट कर दिया कि कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। प्रदेश में आज कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है।