Home छत्तीसगढ़ जल्द ही BPL कार्डधारियों को मिलेगा नया राशन कार्ड..केसरिया और हरे रंग...

जल्द ही BPL कार्डधारियों को मिलेगा नया राशन कार्ड..केसरिया और हरे रंग का होगा राशन कार्ड

17
0

छत्तीसगढ़ : प्रदेश में बीपीएल राशन कार्ड धारी के नवीनीकरण के बाद अब नया कार्ड बांटने का सिलसिला शुरू होने वाला है खाद्य विभाग द्वारा प्रदेश समेत बिलासपुर जिले में हितग्राहियों को नवीन कार्ड प्रदान किया जाएगा इसके लिए विभाग द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है.

बता दे कि, सरकार बदलने के बाद अब राशन कार्ड को बदला जा रहा है बिलासपुर खाद्य अधिकारी देते हुए बताया कि, जिले में लगभग चार लाख 80 हजार बीपीएल(BPL ) कार्ड धारी है जिनके राशन कार्डों को नवीनीकृत करने का काम पिछले कई दिनों से जारी है शासन के निर्देश के बाद अब नए राशन कार्डों को बांधने का सिलसिला भी शुरू होने वाला है.. नया राशन कार्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल की तस्वीर होगी.. अंत्योदय कार्ड धारी को केसरिया रंग और प्राथमिक कार्ड धारी को हरे रंग का कार्ड प्रदान किया जाएगा