लखनऊ: UP पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसओजी सर्विलांस सेल, एसटीएफ यूनिट गोरखपुर और इटावा पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से अभ्यर्थियों की मार्कशीट, एडमिट कार्ड, ब्लैंक चेक, मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद हुआ है।
बता दें कि यूपी पुलिस में सिपाही के 60 हजार से अधिक पदों के लिए 17 व 18 फरवरी को राज्य के सभी 75 जिलों में परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमें करीब 48 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। वहीं पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक होने के विरोध में प्रतियोगी छात्रों ने प्रदर्शन किया था, जिसके बाद यह पेपर रद्द कर दिया गया।




