आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और आरसीबी के बीच 22 मार्च को खेला जाएगा। इस सीजन क्या महेंद्र सिंह धोनी का रोल बदल जाएगा। धोनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिससे क्रिकेट की दुनिया में बवाल मच गया है।
धोनी ने फेसबुक पर शेयर किया पोस्ट
महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पोस्ट की है, इसमें लिखा है कि Can’t wait for the new season and the new ‘role’. Stay tuned! यानी नए सीजन और नई ‘भूमिका’ के लिए इंतजार नहीं कर सकता। बने रहें! अब सवाल ये है कि क्या सीएसके में एमएस धोनी नई भूमिका में नजर आएंगे या फिर ये कुछ और है। वैसे भी धोनी ने रोल को कोट इन कोट में लिखा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे किसी विज्ञापन के बारे में बात कर रहे हैं जो आने वाले दिनों में टीवी और मोबाइल पर दिखाया जा सकता है।
MS Dhoni IPL 2024 CSK : 2023 में बनी थी विजेता
साल 2022 के खराब प्रदर्शन के बाद साल धोनी की कप्तानी में 2023 का फाइनल जीतकर खिताब पर पांचवीं बार कब्जा किया। इस बीच फिर से इस तरह की अटकलें लगाई जा रही है कि धोनी का ये आखिरी आईपीएल हो सकता है, लेकिन धोनी ने खुद इस बारे में कुछ नहीं कहा है। ऐसे में कुछ भी कहना संभव नहीं है।