जैजैपुर : 8 मार्च को भारत सहित पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है इस दिन दुनिया के बहुत से देशों में महिलाओं की उपलब्धि को सराहा जाता है और कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। विश्व महिला दिवस पर शुक्रवार को सक्ती जिले के जैजैपुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत आमाकोनी में दिनभर विभिन्न कार्यक्रम हुए। पंचायत भवन में महिला सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य इंद्रा राजेश लहरे उपस्थित हुई। ग्राम पंचायत द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कुर्सी दौड़ का भी आयोजन हुआ जिसमें महिलाओं ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सदस्य इंद्रा लहरे ने कहा कि नारी सशक्तिकरण नारी में असीमित शक्ति और क्षमताएं विद्यमान है। उन्होंने कहा कि आज महिला पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्म विश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है। ग्राम पंचायत आमाकोनी के सरपंच एवं सरपंच संघ के जिला उपाध्यक्ष परदेशी खूंटे ने कहा कि नई सदी की नारी के पास कामयाबी के उच्चतम शिखर को छूने की अपार क्षमता है।
समाज के दो पंख है एक स्त्री व दूसरा पुरुष यह दोनों पंख समान होंगे तभी समाज, देश व राष्ट्र का विकास होगा। जहां नारी का सम्मान होता है वहाँ देवता निवास करते है। हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी सफलता की परचम लहरा रही है संस्कारों की जन्मदात्री नारी शक्ति ही है। इस मौके पर महिलाओं ने भी अपना विचार व्यक्त किए। इस मौके पर ग्राम छिर्राडीह आमाकोनी के लगभग 200 महिलाएं उपस्थित थी कार्यक्रम में भोजराम कुर्रे, श्याम लाल जांगड़े, उतरा कुमार रात्रे कौशल दिनकर, घनश्याम कर्ष, प्रेम प्रसाद सिदार, सकुंतला खटर्जी, मंजू जांगड़े, राधिका श्रीवास, गीता कमलेश, भुनेश्वरी जागड़े सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।