Home देश लोकसभा चुनाव के पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा, जानिए...

लोकसभा चुनाव के पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या हैं वजह…?

17
0

लोकसभा चुनाव अब कुछ ही दिन बचे है, वहीं इसी बीच चुनाव आयुक्‍त अरुण गोयल  ने इस्‍तीफा दे दिया है. बता दें कि गोयल का इस्तीफा शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है. गोयल का कार्यकाल दिसंबर 2027 तक था.

BREAKING : लोकसभा इलेक्शन के पहले चुनाव आयुक्त Arun Goyal ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या हैं वजह...?आपको बता दें कि निर्वाचन आयोग में मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त और दो चुनाव आयुक्‍त होते हैं. पहले से ही एक चुनाव आयुक्‍त का पद खाली है और अब अरुण गोयल के इस्‍तीफे के बाद पूरी जिम्‍मेदारी मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार के कंधों पर आ गई है.
फिलहाल तत्काल यह पता नहीं चला पाया है कि गोयल ने इस्तीफा क्यों दिया. फरवरी में अनूप पांडे की सेवानिवृत्ति और गोयल के इस्तीफे के बाद तीन सदस्यीय निर्वाचन आयोग समिति में अब केवल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार हैं.