Home छत्तीसगढ़ आईजी ने कोरबा में लगाया दरबार सुनी पुलिस कर्मियों की समस्या

आईजी ने कोरबा में लगाया दरबार सुनी पुलिस कर्मियों की समस्या

12
0

कोरबा :  बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ. संजीव शुक्ला इन दिनों कोरबा दौरे पर है। वार्षिक निरिक्षण के तहत कोरबा पहुंचे आईजी को एसपी कार्यालय में गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद आईजी ने पुलिस लाईन में आयोजित परेड का निरिक्षण किया और सलामी ली। इसके बाद उन्होंने जन दरबार लगाया और पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना। अपने वार्षिक निरिक्षण के तहत बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ. संजीव शुक्ला कोरबा पहुंच चुके है।

कोरबा पहुंचते ही पुलिस अधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। एसपी कार्यालय में पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद आईजी सीधे पुलिस लाईन पहुंचे जहां उन्होंने परेड का निरिक्षण किया और सलामी ली। इसके बाद उन्होंने मौके पर ही दरबार लगाया और पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण करने की बात कही।