रायगढ़ : पंजरी प्लांट में रहने वाला एक युवक ने दोस्तों के साथ झगड़ा लड़ाई के बाद इस कदर व्यथित हुआ कि उसने आधी रात को आत्मघाती कदम उठाते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना के बाद चक्रधर नगर पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले को जांच में ली है।
जानकारी के अनुसार, प्रह्लाद देवांगन पिता संजय देवांगन उम्र 22 वर्ष पंजरी प्लांट का रहने वाला है। युवक पुताई का काम करता था। रोजना की तरह वह काम से आने के बाद अपने दोस्तों के साथ कहीं घुमने गया था। इस दौरान उसका किसी के साथ वाद विवाद भी हुआ था। जिसके बाद वह घर आ गया। घर पहुंचकर अपने कमरे में केबल तार का फांसी फंदा बनाकर उसमें झूलते हुए आत्महत्या कर लिया।
इसकी भनक तब लगी जब उसकी नानी उठी और उसे आवाज लगाई तो फंदे में उसे देखकर उसकी पैरों तले जमीन खिसक गई। बदहवास हालात में चीख पुकार मचाकर घर के अन्य लोगों को उठाई। तब उसे किसी तरह से फंदे से उतारा गया और आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बहरहाल इस घटना के बाद पुलिस मर्ग कायम कर मामले को जांच में ली है। हालांकि परिजनों ने आत्म हत्या का कारण अज्ञात बताया है, लेकिन मृतक के दोस्तों ने कहा कि झगड़ा विवाद के बाद प्रह्लाद काफी परेशान था और किसी से ठीक ढंग से बात भी नहीं कर रहा था। झगड़ा का कारण प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देखा जा रहा है।