छुरा : लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रशासन द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओ के जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में मां टेंगनही महीला व ग्राम संगठन ग्राम पंचायत टेंगनाबासा की महिलाओ ने मतदान जागरूकता कलश दीप यात्रा आयोजित की। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने स्वीप कार्यक्रम के तहत लोगो को जागरूक करने व शत प्रतिशत मतदान हेतु पारम्परिक रूप से मतदान कलश यात्रा निकाली।
मतदान जाकरूकता के लिए लोक परम्परा और संस्कृति के अनुसार जब कलश यात्रा निकाली गई तो कई ग्रामीणजन स्वमेव इस यात्रा में जुड़ते गए। यात्रा में शामिल महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता के नारे व गीत गाये गये।
जिले के अन्य स्थानों में भी किया गया लोगो को जागरूक
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न गांवों में भी अनेक गतिविधियों का संचालन किया गया। इसी कड़ी में तिरंगा क्लस्टर संगठन रानीपरतेवा में महिलाओं द्वारा मतदान शपथ ग्रहण कर कलश यात्रा के साथ रैली निकाली गई। संकुल संगठन मदनपुर में भी समूह की महिलाअें ने कलश यात्रा निकालकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। विकासखण्ड फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम पंचायत अरण्ड में महिलाओं ने रैली निकालकर तथा घर-घर जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। जिले के दूरस्थ अंचल देवभोग के ग्राम पंचातय रोहनागुड़ा की महिलाओं ने भी कलश यात्रा निकालकर जागरूकता अभियान में सहभागिता निभाई। संकुल संगठन मदनपुर की महिलाओं ने मतदाता जागरूकता के विभिन्न श्लोगनों एवं नारो को रंग-बिरंगी मेंहदी के रूप में अपने हाथों में उकेरी।