जगदलपुर : सीएम विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को जगदलपुर में रोड शो किया। दंतेश्वरी माता मंदिर के पास वे नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इससे पहले वे बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के लिए बीजापुर के नेलसनार गांव में सभा की। इस दौरान कहा कि कांग्रेस धीरे-धीरे अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रही है। कांग्रेसी खुद ही कांग्रेस को समाप्त करने में तुले हैं। पिछले 5 सालों में भ्रष्टाचार, जनता पर अत्याचार इस कदर किया गया जिसका जवाब जनता ने उन्हें सत्ता से बेदखल कर के दिया है।
उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी आज जनता का विश्वास बन चुकी है। पीएम मोदी जो कहते हैं वो करते हैं। देश को निराशा, भ्रष्टाचार, परिवारवाद और असुरक्षा की भावना से निकालकर PM मोदी ने आशा, खुशहाली और विकासवाद की नई बुलंदी पर पहुंचा दिया है। बस्तर को बीजापुर को भारत के विकास के मानचित्र में दिल्ली के साथ कदम से कदम मिलाने हमें महेश कश्यप को चुनाव में जिताना है। आप सभी से वोट मांगने मैं आपके बीच आया हूं।
5 सालों तक धोखा दिया अब फिर 1-1 लाख देने का फॉर्म भरवा रहे- सीएम साय
मंच से सीएम बोले- कांग्रेस ने पांच सालों तक छत्तीसगढ़ की जनता को धोका दिया अब फिर से धोका देने के लिए लोगों से 1-1 लाख रुपए देने का फॉर्म भरवा रही है।
सीएम के शक्ति प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। साय बोले- भाजपा ने 3 करोड़ जनता से जो वादा किया था सरकार बनते ही हमने मोदी गारंटी को पूरा करने का काम किया। महतारी वंदन योजना को लेकर जगदलपुर के लोगों का उत्साह देखने लायक है। रामलला दर्शन, धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया। लोगों ने इसका स्वागत किया। कांग्रेस 1-1 लाख रुपए साल में देने का फॉर्म भरा रही है। समझ नहीं आता कहां से देंगे। पैसा कहां से लाएगी. ये सब धोखा है। लेकिन भाजपा पर जनता का भरोसा है। हमने जो कहा वो किया।
कांग्रेस भारी बिखराव है, पार्टी से भाग-भाग कर लोग भाजपा जॉइन कर रहे हैं। यहां मेयर भी भाजपा में शामिल हो गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए फिर से भाजपा को वोट दे जिसके लिए आपको यहां भाजपा प्रत्याशी को जिता पड़ेगा।