Home मनोरंजन बेटी मालती और पति निक के साथ 166 करोड़ के बंगले में...

बेटी मालती और पति निक के साथ 166 करोड़ के बंगले में दोबारा शिफ्ट होंगी प्रियंका चोपड़ा

11
0

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पर्सनल लाइफ के कारण भी खूब चर्चा में रहती हैं। निक जोनस से शादी करने के बाद प्रियंका लॉस एंजिल्स शिफ्ट हो गई थीं। यहां पर उन्होंने करोड़ों की हवेली (मेंशन) खरीदी। कुछ महीने पहले खबर आई कि सीलन और काई जमने के कारण प्रियंका और निक ने बेटी मालती मैरी के साथ इस घर को छोड़ दिया।

2018 में शादी करने के बाद Priyanka Chopra और Nick Jonas अपनी दो साल की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ ‘हॉलीवुड हिल्स हवेली’ में रहने लगे थे। प्रियंका ने इसी लैविश घर में निक के साथ होली मनाई। दोस्तों को दिवाली पर पार्टी दी। वो जब भी शूटिंग से फ्री होती थीं, इस घर में खूब वक्त बिताती थीं और सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर किया करती थीं।

घर  छोड़ने की वजह 

कुछ महीने पहले खबर आईं कि प्रियंका और निक ने इस घर को छोड़ दिया है। कुछ रिपोर्ट्स ने दावा किया कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, इसलिए घर खाली कर दिया, लेकिन ये सिर्फ एक अफवाह थी। प्रियंका और निक को बेटी के साथ इस घर को इसलिए छोड़ना पड़ा, क्योंकि यहां लीकेज की प्रॉब्लम हो रही थी। घर में सीलन आ गई थी और कई एरिया में तो काई तक जमने लगी थी। ऐसे में रेनोवेशन के लिए कपल को इस घर को कुछ समय के लिए छोड़ना पड़ा। अब ‘द सन यूएस’ की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इस घर का नया एरियल व्यू सामने आया है, उसमें रेनोवेशन का काम लगभग पूरा हो गया है।