Home छत्तीसगढ़ चलती बाइक पर खड़े होकर 2 लड़कों ने किया जानलेवा स्टंट

चलती बाइक पर खड़े होकर 2 लड़कों ने किया जानलेवा स्टंट

10
0

रायपुर :  रायपुर में स्टंटबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। युवा और कई बार नाबालिग भी नवा रायपुर की सड़कों पर स्टंट करते देखे गए हैं। ऐसा ही एक वीडियो फिर सामने आया जिसमें 2 लड़के चलती बाइक में खड़े जाते हैं। इसका वीडियो भी बेखौफ तरीके से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जा रहा है।l

सोशल मीडिया में लाइक्स और कमेंट के लिए आए दिन ऐसे वीडियो रायपुर में सामने आ रहे हैं। पुलिस ने कुछ दिन पहले ही स्टंट करने वाले युवकों को पकड़ा भी था। बावजूद खतरनाक स्टंटबाजी का सिलसिला थम नहीं रहा है।

वीडियो में तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए लड़के अचानक सीट में खड़े हो जाते हैं। इस दौरान आखिरी में एक बाइक लड़खड़ाकर गिर भी जाती है। जिसके बाद एक बाइक पर खड़ा लड़का किसी तरह खुद को बचाता है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नवा रायपुर के एक क्लब के पास में कुछ युवक मस्ती के मूड में हैं। उन्होंने न तो हेलमेट पहना है, न तो किसी भी प्रकार की सेफ्टी किट पहनी है। इस स्टंट से लड़कों समेत आसपास खड़े लोग भी बड़े हादसे का शिकार हो सकते थे।

स्टंटबाजों पर FIR बंद होने से फिर केस बढ़े

रायपुर पुलिस कुछ महीनों पहले तक जानलेवा स्टंटबाजी करके खुद की और दूसरे की जान खतरे में डालने वालों पर सीधे FIR करती थी। बीते तीन-चार महीनों से पुलिस केवल चालान काटकर इन लड़कों को छोड़ देती है। जिससे कि इन स्टंटबाजो का हौसला फिर से बढ़ रहा है। ये लगातर स्टंटबाजी के रील्स बनाकर सोशल मीडिया में शेयर कर रहे हैं।