राजनांदगांव : जिले में डायरिया से तीन ब्लाक के 20 गांव चपेट में हैं। जिले में एक के बाद एक डायरिया संदिग्ध तीन लोगों की मौत होने के बाद स्थिति नियंत्रण में दिखाई नहीं दे रही है और डायरिया के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं डायरिया प्रभावित गांव की संख्या में रोज इजाफा हो रहा है।
राजनांदगांव जिले के लगभग दो दर्जन गांव डायरिया की चपेट में है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाया गया है। वहीं प्रभावित मरीज को ओआरएस और जिंक की टेबलेट देकर उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं डायरिया से पीड़ित लगभग 40 लोग मेडिकल कॉलेज अस्पताल सहित विभिन्न शासकीय और निजी अस्पतालों में भरती हैं। इस मामले में सीएमएचओ डा. नेतराम नवरत्न का कहना है कि लगभग 27 लोग मेडिकल कॉलेज अस्पताल सहित अन्य शासकीय अस्पतालों में भर्ती है। बाकी जो सामान्य रूप से दस्त से पीड़ित है, उन्हें ओआरएस और जिंक की गोलियां देकर उनका शिविरों में ही उपचार किया जा रहा है।




