Home छत्तीसगढ़ मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केंद्र आगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण...

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केंद्र आगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण गंभीर कुपोषित बच्चे मिले

12
0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा : सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर के निर्देसानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पी0 एस0 मार्को ने 21 सितंबर दिन शनिवार को जंप उदयपुर के सुदूर वनांचल ग्राम खर्रानगर , मरेया, सितकलो स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाडी केंद्रों का निरीक्षण किया। दौरान निरीक्षण के स्वास्थ्य कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मार्को ने खर्रानगर के प्राथमिक शाला भवन मे संचालित हो रहे आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दो गंभीर कुपोषित और 8 मध्यम श्रेणी कुपोषीत बच्चे मिले ।

साथ ही ग्राम सितकालो में भी दो गंभीर कुपोषित बच्चे मिले हैं। इस तरह से चार गंभीर कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन हुआ है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मचारीयो को कुपोषित बच्चों के खान-पान और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने कहा तथा कुपोषितो के प्रति पूरी तरह से एहतियात बरतने आवश्यक दिशा निर्देश दिये है। बाद इसके मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केदमा में स्वास्थ्य कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने मौसमी बीमारी, मलेरिया ,टीवी आयुष्मान कार्ड, सहित अन्य स्वास्थ्य योजना के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए योजनाओं के क्रियावन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश स्वास्थ्य कर्मियों को दिए हैं। जिससे जरूरतमंदो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।