Home छत्तीसगढ़ मोटरसाइकिल चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार,न्यायिक हिरासत में भेजे गये

मोटरसाइकिल चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार,न्यायिक हिरासत में भेजे गये

10
0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा  : मोटरसाइकिल चोरी मामले में लखनपुर पुलिस ने तीन आऱपियो को गिरफतार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जयप्रकाश राजवाड़े आ0 बाल साय राजवाड़े उम्र 60 वर्ष साकिन ग्राम पचिरा थाना सूरजपुर जिला सूरजपुर 15 सितम्बर को अपने समधी अनुक राजवाड़े निवासी ग्राम बेलदगी थाना लखनपुर सरगुजा के घर चनदनपान कार्यक्रम में आया था। अपने स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG15 DA 6582 को घर के सामने खड़ा किया था। शाम तकरीबन 7 बजे देखा मोटरसाइकिल अपने स्थान पर नहीं है। मोटरसाइकिल को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाया गया था। तलाश करने पर भी मोटरसाइकिल का पता नहीं चला ।

22 सितम्बर 24 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस मामले में दफा 303 (2)GNS कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया। दौरान तफ्तीश के (1)- आजू उर्फ विष्णु प्रसाद आ0 बुधबहाल प्रसाद राजवाड़े 31 वर्ष साकिन ग्राम भिट्ठीकला थाना मणीपुर अम्बिकापुर, (2)- सूरज राजवाड़े आ0 अनुक राम उम्र 28 साल साकिन परसोडी पर्री (3)- खिलानन्द आ0 महेश राजवाड़े उम्र 22साल साकिन भिठ्ठीकला थाना मणीपुर तीनों संदेहियों को थाना तलब कर सख्ती से पूछताछ करने पर उक्त मोटरसाइकिल को चोरी करना स्वीकार किया। तीनों संदेहियों के इकबाले जुर्म के बाद उनके कब्जे से मोटरसाइकिल को जप्त कर थाना लाया गया तथा मोटरसाइकिल चोरी मामले में संलिप्त तीनो आरोपियों को गिरफतार कर 22 सितम्बर को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। कार्यवाही में लखनपुर पुलिस सक्रिय रही।