Home छत्तीसगढ़ सड़क हादसे में ग्रामीण राहगीर की मौत पड़ताल में जुटी पुलिस

सड़क हादसे में ग्रामीण राहगीर की मौत पड़ताल में जुटी पुलिस

11
0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा  : अंबिकापुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 में नरसंहार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन सड़क हादसे में किसी न किसी इंसान की जान जा रही है। बीते 25 सितंबर को उदयपुर लखनपुर सरहदी रेंड नदी के समीप सड़क पार करने के दौरान ट्रक ट्रेलर के चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना पर लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची मौका मुआयना करते हुए मकतुल के शव को अपने कब्जे में लेकर देर रात होने कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर के मर्चुरी में रखवा दिया।पुलिस मामले में अपराध पंजीबद्ध कर तहकीकात करने जुटी थी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति का नाम रघुनाथ राम पिता करीमन राम उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम जजगी का रहने वाला है।लखनपुर पुलिस मामले की तहकीकात करते हुए दुर्घटना कारित ट्रेलर वाहन को जप्त कर थाने में खड़ा करा दिया है।दरअसल मकतूल रघुनाथ राम बुधवार की शाम तकरीबन 7 बजे लकड़ी का गट्ठा कंधे में लेकर सड़क पार कर अपने घर जा रहा था। जैसे ही सड़क बीच पहुंचा तेज रफ्तार सरिया लोड ट्रेलर क्रमांक यूपी एच टी 2217के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए राहगीर ग्रामीण को कुचल दिया।दूसरे दिन गुरुवार26 सितम्बर को पुलिस मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। तथा मर्ग कायम कर फरार चालक की पता साजी करने जुटी है।