रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा : भाजपा नेता सौरभ अग्रवाल ने नगर में पुलिस निगरानी बढ़ाने के नजरिए से आज 29 सितम्बर को थाना पहुंच थाना क्षेत्र में पुलिस चौकसी बढ़ाने सरगुजा पुलिस अधीक्षक के नाम दरख़ास्त पेश किये है। दरअसल 24 सितम्बर से नगर के प्राचीन स्वयं -भू-शिव मंदिर प्रांगण में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के दौरान बीते दिन 27 सितंबर को प्रवचन सुनने पहुंची पांच महिलाओं के गले से सोने के जेवरात की अज्ञात चोर द्वारा बड़े सफाई से चोरी कर लिया गया।
धार्मिक स्थल में हुये इस चोरी कांड का निंदा करते हुये सौरभ अग्रवाल ने आगामी दिनों में दुर्गा पूजा में चोरी होने तथा अन्य दूसरे तरह के दुर्घटना होने की संभावना को लेकर जनहित में सुरक्षा मानकों के दृष्टिगत थाना लखनपुर में सरगुजा पुलिस अधीक्षक के नाम आवेदन सौंपा है। आने वाले दिनों में स्थानीय स्तर के दुर्गा पंडालों में पूजा अर्चना के दौरान शांति व्यवस्था कायम रह सके तथा सार्वजनिक भीड़भाड़ वाले इन धार्मिक स्थलों में चोरी तथा दूसरे तरह के आपराधिक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। थाना क्षेत्र में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी जाये। जिससे आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लग सके।




