Home छत्तीसगढ़ 16 केवी ट्रांसफार्मर से कॉपर वाइंडिंग की चोरी,विभाग कर्मियों द्वारा चोरी करने...

16 केवी ट्रांसफार्मर से कॉपर वाइंडिंग की चोरी,विभाग कर्मियों द्वारा चोरी करने का आशका

10
0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा  : छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित कार्यालय लखनपुर के कनिष्ठ यंत्री ने 16 केवी ट्रांसफार्मर के आंतरिक सामग्री कॉपर( तांबे) वाइंडिंग अन्य किमती सामानों की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा किये जाने का प्राथमिकी थाना में दर्ज कराया है साथ ही आशंका जताया गया है कि विद्युत विभाग के ही कर्मचारीयों द्वारा ट्रांसफार्मर में लगे कापर की चोरी की गई होगी। इस संबंध में मिले जानकारी के मुताबिक लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोसगी तीनघरवापारा में 26 सितंबर की रात 16 केवी ट्रांसफार्मर से आंतरिक सामग्री कॉपर वाइंडिंग सहित अन्य किमती सामानों को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। चोरी उपरांत 10 घरों की विद्युत आपूर्ति ठप्प है। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। विद्युत विभाग को लगभग ₹30000 की आर्थिक क्षति हुई है। विद्युत विभाग के

जूनियर इंजीनियर (जेई) सचिन कुजूर ने लखनपुर थाना में हुये चोरी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराया है। उन्होने आशंका जताई है विद्युत विभाग के ही कर्मचारियों के द्वारा चोरी घटना कारनामे को अंजाम दिया गया होगा । फिलहाल लखनपुर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तफ्तीश करने जुटी है। गौरतलब है कि लखनपुर क्षेत्र में 16 केवी ट्रांसफार्मर के आंतरिक सामग्रियों की चोरी किये जाने जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही है। इस फेहरिस्त में ग्राम लटोरी सब स्टेशन क्षेत्र के निम्हा दमाऊकुंड, ग्राम बगदर्री बड़ीझरिया, लटोरी हाई स्कूल के पास के पास लगे 16 केवी ट्रांसफार्मर के आंतरिक सामग्री की चोरी की जा चुकी है। क्षेत्र में लगातार सुनियोजित तरीके से ट्रांसफार्मर में लगे तांबे तार की चोरी घटना को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किया जा रहा है। जिससे विद्युत विभाग को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।

अवैध कबाड़ दुकान खुलने से क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ी

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से कबाड़ दुकान का संचालन हों रहा है। और इन अवैध कबाड़ दुकानों में धड़ल्ले से चोरियों के सामान खरीदे जा रहे हैं। कबाड़ दुकान खुल जाने से चोरी की घटना में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। अब तक इन कबाड़ दुकानों में कार्यवाही नहीं की गई है जिससे उनके हौसले बुलंद है।बड़े पैमाने पर लखनपुर क्षेत्र में चोरी के सामानों की खरीदी बिक्री की जा रही है।