हिन्दू धर्म में कार्तिक महीना का बहुत अधिक महत्व होता है। क्योंकि कार्तिक महीने में में कई बड़े पर्व और त्योहार मनाए जाते है। इसी महीने में धनतेरस और दीपावली का महापर्व भी मनाया जाता है। जैसा कि, धनतेरस का त्योहार हमारे जीवन में धन-धान्य और समृद्धि लेकर आता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। साथ ही खरीदारी और कई तरह के उपाय भी इस दिन किए जाते हैं।
माना जाता है कि इस दिन किए गए उपायों को शुभ फल व्यक्ति को लंबे समय तक प्राप्त होता है। ऐसे में धनतेरस के दिन तुलसी से जुड़े कुछ उपायों को करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन की कई कठिनाइयों से भी आपको छुटकारा मिल जाता है। आइए जानते है इन उपायों के बारे में-
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए करें ये उपाय
ज्योतिषयों के अनुसार, धनतेरस के दिन आपको तुलसी के पौध में गन्ने का रस अर्पित करना चाहिए। यह उपाय करने से धन से जुड़ी सारी समस्याओं का अंत होता है। मान्यताओं के अनुसार, यह उपाय अगर आप धनतेरस के दिन करते हैं तो कई गुना अधिक शुभ फल आपको प्राप्त होते हैं। अगर आप आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं तो धनतेरस के दिन आपको यह उपाय आजमाकर अवश्य देखना चाहिए।
सफलता प्राप्ति के लिए करें ये उपाय
अगर आपके काम बार-बार अटकते हैं। बने-बनाए कार्यों में बाधा आती है तो आपको धनतेरस के दिन तुलसी की जड़ में गाय का कच्चा दूध अर्पित करना चाहिए। इस उपाय को करने से आपके सभी कार्य बनने लगते हैं। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं वो इस उपाय को करके रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
खुशी और सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय
तुलसी को विष्णुप्रिया भी कहा जाता है, यानि अगर आप तुलसी से जुड़ी उपाय करते हैं तो भगवान विष्णु की कृपा भी आप पर बरसती है। अगर आप धनतेरस के दिन तुलसी के पौधे पर चुनरी अर्पित करते हैं तो इससे आपके जीवन में कई शुभ-परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। यह उपाय आपके घर परिवार में खुशियां लेकर आता है, साथ ही धन-धान्य की भी आपको प्राप्ति होती है।




