Home छत्तीसगढ़ एक नारी न केवल अपने परिवार का अपितु सम्पूर्ण समाज का दिशा...

एक नारी न केवल अपने परिवार का अपितु सम्पूर्ण समाज का दिशा निर्धारित कर सकती है  : ना0 तह0 दीप्ति जायसवाल

6
0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा  : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लखनपुर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी के त्रिशताब्दी जन्मोत्सव के सुअवसर पर साक्षरता मिनी स्टेडियम लखनपुर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लखनपुर तहसील के नायब तहसीलदार दीप्ति जायसवाल , अभाविप छत्तीसगढ़ प्रदेश के सह मंत्री अनंत सोनी, नगर मंत्री व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पलाश पाण्डेय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत रानी अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए नगर मंत्री पलाश पाण्डेय ने बताया कि –अहिल्याबाई का जीवन एक आदर्श जीवन रहा है, जिसमें उन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज सेवा के प्रति अपनी निस्वार्थ भावना को प्रदर्शित किया। उनके योगदान से समाज में परिवर्तन आया और उन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाये।महिलाएं देवी अहिल्या बाई होलकर की बताये राह पर चलकर समाज में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती हैं। वे हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर सकती हैं, चाहे वह शिक्षा, विज्ञान, कला या नेतृत्व हो। खुद पर विश्वास रखकर और एक-दूसरे का समर्थन करके, महिलाएं नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकती हैं। याद रखें, आप अपनी कहानी की लेखिका हैं, और आपके सपने साकार हो सकते हैं।कार्यक्रम में अभाविप प्रदेश मंत्री अनंत सोनी नगर सह मंत्री राहुल साहू , रघुवीर , सोशल मीडिया प्रमुख अयांश राजपूत , प्रियांशु , रुद्र , रवि यादव , प्रताप , बबलू , कृष्णा यादव , प्रिंस , अभिषेक , मुनेश , उपस्थित रहे |