रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा : लखनपुर थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार रोड़ आकांक्षा आटोमोबाइल के समीप बीते 24 अक्टूबर के दरमियानी रात लखनपुर पुलिस ने एक युवक को खड़े वाहन से बैटरी चोरी करते पकड़ 25 अक्टूबर दिन शुक्रवार को यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अरुण केसरी आ0 लखन केसरी उम्र 30 साल निवासी सदर रोड अम्बिकापुर खड़े वाहन से बैटरी चोरी करने का प्रयास कर रहा था। वाहन मालिक राजेंद्र गुप्ता लखनपुर अपने सहयोगियों के साथ आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को इतिला किया। रात्रि गश्त कर रहे पुलिस टीम ने मौके वारदात में पहुंच युवक को फौरन गिरफ्तार कर थाने में लाकर पूछताछ किये। आरोपी युवक अपना जुर्म कबूल करते हुए बैटरी चोरी करना स्वीकार किया। युवक के इकबाले जुर्म पर पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने कार्यवाही किया है।




