Home छत्तीसगढ़ अम्बिकापुर विधायक अग्रवाल केआतिथ्य में संपन्न हुआ करमा प्रतियोगिता

अम्बिकापुर विधायक अग्रवाल केआतिथ्य में संपन्न हुआ करमा प्रतियोगिता

10
0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा : लुन्डरा विधानसभा एवं जंप क्षेत्र के सूदूर वनांचल ग्राम तिरकेला में 24 अक्टूबर दिन गुरुवार को करमा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ प्रतियोगिता में आसपास गांव के 32 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज रहे। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्पाहार एवं पुष्प गुच्छ से किया गया। पारम्परिक भेष भूषा में सजे नर्तक दलों ने करमा नृत्य की प्रस्तुति दी।

इस मौके पर अम्बिकापुर विधायक अग्रवाल एवं लुण्ड्रा विधायक मिंज भावविभोर मांदर की थाप पर थिरकते नजर आये। आयोजित करमा प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ग्राम तीरकेला पोटेखार द्वितीय ग्राम पोड़ी, तथा तृतीय पुरस्कार ग्राम जमदरा के टीम ने हासिल किये।मचासीन अतिथियों ने नगद राशि एवं पुरुस्कार देकर नर्तक दल के कलाकारो को सम्मानित किया ।कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रेमानंद तिग्गा, राकेश साहू , तबरेज आलम,भईयालाल साहू ,नर्मदा यादव, रवि दास, शिव कुमार अग्रवाल, उपेंद्र सिंह राम एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सरपंच सचिव ग्रामीण काफी संख्या में उपस्थित रहे।