रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा : 27 अक्टूबर दिन रविवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय की आगमन अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के निज निवास लखनपुर में हुआ। जहां भारतीय जनता पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं ने तहे दिल से स्वागत किया मुख्यमंत्री के धर्म पत्नी श्रीमती साय ने कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात करते हुए अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न समस्याओ के बारे में जानकारी लेते हुये। आने वाले समय में क्षेत्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा किये। उन्होंने कहा निकट भविष्य में क्षेत्र के लिए बेहतर कार्य योजना बनाई जाएगी ।
जिस पर अमल करने की बात कही गई। इसके अलावा विधायक अग्रवाल से सार्थक एवं महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने माननीय विधायक अग्रवाल के निवास में दोपहर मध्यांतर का समय माननीय विधायक उनके परिवार के साथ बिताया।प्रस्थान से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी ने कहा सरगुजा क्षेत्र के विकास एवं प्रगति के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश को विकसित बनाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इसके पश्चात उन्होंने अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किये। इस भेंट मुलाकात कार्यक्रम में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल पूर्व पार्षद राकेश अग्रवाल , मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, रवि अग्रवाल सौरभ अग्रवाल, राहुल अग्रवाल,ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल,आलोक गुप्ता, दिनेश बारी तबरेज आलम, सहदूल खान आयुष सहित काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।