Home छत्तीसगढ़ नहाये खाये के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व घाट बंधान में उमड़ा...

नहाये खाये के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व घाट बंधान में उमड़ा आस्था का सैलाब

8
0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा  : लोक आस्था के प्रतीक एवं सूर्य उपासना का महापर्व छठ नहाये खाये के साथ दिन मंगलवार को आरंभ हुआ। 36 घंटे की निर्जला उपवास रख कर सुख समृद्धि के लिए महिलाओं द्वारा छठ पूजा किया जाता है डाला छठ के नाम से भी प्रसिद्ध है। प्रकृति पूजा के रूप में भी इसे मनाया जाता है। इसी क्रम में दिन गुरुवार को अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाएं अर्ध्य देगी तथा शुक्रवार को प्रातः उदयाचल उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रत का पारण करेंगी। नगर लखनपुर के श्रद्धालुओं ने छठ पूजा का सम्मान करते हुए बनाये गये छठ घाटों में देवतालाब चुल्हट नदी के तराई वाले सती घाट,ढोढी घाट, आमा घाट-1 आमा घाट-2 पहुंच कर छठी मईया के दर्शन करते हुए आशिर्वाद प्राप्त किया।

रिवाज के मुताबिक बुधवार की रात व्रती महिलाएं प्रसाद के रूप में खीर का सेवन कर उपवास रखेंगी। नगर में विधायक राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा नपं अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू मुख्य नगरपालिका अधिकारी विद्या सागर चौधरी ने नगर पंचायत एरिया मे बनाये गये तमाम छठ घाटों के वस्तु स्थिति से वाकिफ होते हये घाटों में किये गये साफ-सफाई, बीजली इंतजामात का जायजा लिया ।नगर पंचायत द्वारा व्रती महिलाओं की सुविधा के दृष्टिगत बेहतर इंतजाम किए गए हैं। ताकि छठ व्रतीयों को घाटों में किसी भी प्रकार के परेशानीयो का सामना करना ना पडे।