Home छत्तीसगढ़ डेढ साल पहले घर से निकली महिला का पता नहीं ,गुम इंसान...

डेढ साल पहले घर से निकली महिला का पता नहीं ,गुम इंसान दर्ज

11
0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय ,सरगुजा लखनपुर : थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरीकला के आश्रित ग्राम धनपुरी पारा से एक विवाहिता तकरीबन डेढ़ साल पहले वर्ष 2023 माह जून में अपने ससुराल घर से निकली है जिसका पता नहीं चल पा रहा है। महिला के ससुराल एवं मायका पक्ष वालो ने 24 नवम्बर 2024 को थाना उपस्थित आकर लापता महिला से मुतालिक गुम इंसान का मामला दर्ज कराया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुनीता पति पारस राम गोंड उम्र 32 वर्ष साकिन ग्राम रजपुरीकला धनपुरी पारा अपने ससुराल घर से निकली थी जो डेढ़ साल बाद भी वापस नहीं लौटी है।

ससुराल एवं मायका दोनों पक्ष वालो ने अपने अपने रिस्तेदारो में गुम विवाहित महिला की काफी खोजबीन किया लेकिन पता नहीं चला। आखिर ससुर जयनाथ राम गोंड 70 एवं गुम महिला की मां समातो बाई उम्र 58 साल ने थाने में जानकारी देते हुए गुम इंसान दर्ज कराया है। लखनपुर पुलिस महिला के हुलिया पर गुम इंसान का मामला दर्ज करते हुए पता तलाश करने जुटी है।