सरगुजा लखनपुर : ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंधला निवासी फूलचंद पैकरा (शिक्षक) एवं मधुदडवती सिह के सुपुत्री जया सिंह ठाकुर का लोक सेवा आयोग की परीक्षा (सी.जी.पी.एस.सी) 2023 में सहायक रजिस्ट्रार के लिए 359 वा रेंक में चयनित होने पर स्कूल संस्था के गुरू जनो सहपाठियों ने जया ठाकुर के सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं ।
दरअसल जया सिंह ठाकुर ने अपने आरंभिक शिक्षा नेहरू बाल मंदिर लखनपुर से शुरू की थी। आगे की तालीम जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई से हासिल किये। पूरे लगनता से पढ़ाई का सफर जारी रखते हुये इस मुकाम तक पहुंची है। अपने सफलता का श्रेय माता पिता गुरु जनो को दी है।