रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : थाना क्षेत्र के ग्राम कोसगा खास पारा में 30 नवंबर के दरमियानी रात एक युवक ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया ।
घटना से परिवार जनों में शोक व्याप्त है। मिली जानकारी के मुताबिक धरमजीत आ0 ललन राम उराव उम्र 35 वर्ष साकिन ग्राम कोसगा खासपारा घर मयार में गमछा का फंदा बना फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। रविवार की सुबह जब हादसे की मालूमात परिजनों को हुई तो घटना की खबर तत्काल लखनपुर थाने में दी गई। पुलिस घटनास्थल पहुंच मौका-मुआयना करते हुए मकतुल युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि युवक आदतन शराबी किस्म का व्यक्ति था घर वाले अक्सर नशा करने से मना किया करते थे। इसी बात से नाराज़ युवक ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले को पंचनामा कार्यवाही में लिया है।




