Home छत्तीसगढ़ एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल, बेमेतरा विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के लिए...

एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल, बेमेतरा विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन

14
0

बेमेतरा : एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल, बेमेतरा ने छात्र-छात्राओं के समग्र और निरंतर विकास के लिए दो प्रेरणादायक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया, जिन्होंने कक्षा 11वीं के विज्ञान संकाय और कक्षा 12वीं के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों को नई तकनीकों, उद्योगों और प्राकृतिक संसाधनों के विषय में व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने का अभूतपूर्व अवसर प्रदान किया।वक्रांगी मेटल फैक्ट्री एवं वक्रांगी पैकेजिंग: वाणिज्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रबंधन का व्यावहारिक अनुभववाणिज्य विभाग के 89 छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यालय तिल्दा स्थित वक्रांगी मेटल फैक्ट्री का भ्रमण किया, जहां विद्यार्थियों ने उद्योग के उत्पादन विभागों का विस्तृत अध्ययन किया, जिनमें सोलर डिवीजन, रेलवे डिवीजन (OHE), और इलेक्ट्रिक पोल निर्माण शामिल थे। इसी प्रकार वक्रांगी पैकेजिंग में छात्र-छात्राओं ने थैलों और बोरों के निर्माण प्रक्रिया का निरीक्षण किया, साथ ही श्रम प्रबंधन, वित्तीय प्रबंधन और उत्पादन से वितरण तक के प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं को समझा।

इस भ्रमण ने विद्यार्थियों को अपने पाठ्यक्रम में पढ़ाए गए सिद्धांतों को वास्तविक जीवन के उदाहरणों के माध्यम से समझने का एक अनूठा मौका दिया, जिससे उन्हें अपने भविष्य के करियर के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण और कार्यक्षेत्र की गहरी समझ मिली।
विज्ञान केंद्र रायपुर: विज्ञान विद्यार्थियों के लिए नवाचार और खोज का अनुभव
विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं ने रायपुर के प्रसिद्ध विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया, जहां उन्होंने विज्ञान के जटिल पहलुओं और नवाचारों से सजीव रूप में परिचित होने का अवसर प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने तारामंडल शो के माध्यम से ब्रह्मांड के रहस्यों की यात्रा की और फॉरेस्ट टूर के जरिए प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के महत्व को समझा।
इसके अलावा, छात्र-छात्राओं ने मापन गैलरी, विज्ञान पार्क, 3डी एनाग्लिफ और जल संरक्षण जैसे ज्ञानवर्धक क्षेत्र देखे, जो उन्हें वैज्ञानिक दृष्टिकोण को समृद्ध करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने में सहायक रहे। यह भ्रमण विद्यार्थियों को न केवल वैज्ञानिक तथ्यों से अवगत कराती है, बल्कि उन्हें नवाचार, अनुसंधान और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भी अहसास कराती है।
• विद्यालय नेतृत्व का संदेश
विद्यालय प्राचार्य श्री पंकज जोशी ने कहा,
“हमारे विद्यार्थियों को केवल किताबों तक सीमित ज्ञान नहीं, बल्कि वास्तविक दुनिया के अनुभवों से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। यह शैक्षणिक भ्रमण हमारे छात्र-छात्राओं के लिए एक अनमोल अनुभव रही, जिसने उनके दृष्टिकोण को व्यापक किया और उन्हें व्यावहारिक जीवन में आने वाली चुनौतियों के प्रति तैयार किया।”

विद्यालय संचालिका श्रीमती भावना बोहरा ने कहा,
“हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, रचनात्मक और समाधान-केंद्रित बनाना है। ये शैक्षणिक भ्रमण न केवल उनके ज्ञान का विस्तार करती हैं, बल्कि उनके व्यक्तित्व को भी मजबूती प्रदान करती हैं। इस भ्रमण ने विद्यार्थियों को उनकी कक्षाओं में सीखे गए सिद्धांतों को वास्तविक जीवन में देखा और समझा, जिससे उनकी सोच और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है।”

एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल: व्यावहारिक शिक्षा का केंद्र
एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल शैक्षणिक भ्रमण और नवाचारी पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति एक नया दृष्टिकोण प्रदान करता आ रहा है। विद्यालय अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है कि वह विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक व्यवहारिक ज्ञान भी प्रदान करेगा। ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों को जारी रखते हुए, स्कूल छात्र-छात्राओं के समग्र विकास को सुनिश्चित करेगा।यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को न केवल उनके शैक्षणिक और व्यक्तिगत लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करती है, बल्कि उन्हें जीवन में वास्तविक दुनिया के अनुभवों से परिचित कराती है, जिससे उनका मानसिक विकास और भविष्य की तैयारी मजबूत होती है।