छुरा :- अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ द्वारा योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित 75 योगवीरों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। नगर के शिक्षक, योगविद् अर्जुन धनंजय सिन्हा को बीहड़ दूरस्थ वनांचल में सतत रूप से योग के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर महर्षि पतंजलि योग रत्न सम्मान से नवाजा गया। अर्जुन धनंजय सिन्हा जिले के कोने-कोने में 350 से अधिक पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर के माध्यम से जन जन तक योग की अलख जगाने के साथ ही, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नशा मुक्ति, बालिका शिक्षा प्रोत्साहन, पौधारोपण, गो वंश सरंक्षण एवं संवर्धन, मतदाता जागरूकता, कोविड टीकाकरण, जनजागरूकता महाभियान द्वारा अनेको रैली के माध्यम से लोगों को प्रेरित किए हैं।
रक्तदान महादान शिविर, नेत्र परीक्षण, चिकित्सा एवं नेत्रदान शिविर, आरोग्य शिविर द्वारा नि:स्वार्थ भाव से लोगों की सेवा में सक्रिय सहभागिता निभाते हैं। अर्जुन धनंजय सिन्हा को सम्मानित किए जाने पर प्राचार्यद्वय एन.सी. साहू, के.के. साहू, समन्वयक शंकर लाल यदु, खोरबाहरा निषाद, संतराम कंवर, प्रधानपाठक निर्भय राम ठाकुर, वरिष्ठ शिक्षक मदन सेन, मुरारी राम देवांगन, शिक्षाविद के.आर. सिन्हा, बी.एल. तारक, एस.आर.निषाद, उखराज ध्रुवा, सीआर सिन्हा, अध्यक्ष संतराम साहू, शिक्षक उमेश ढीढी, चंद्रभूषण निषाद, संतोष निषाद, तुलेंद्र वर्मा, सुशील कुमार पांडे, तरुण साहू, शीतल चंद्राकर, करुणा वर्मा ने बधाई दिया।
पतंजलि योग समिति जिला संरक्षक यशवंत यादव, युवा भारत सह राज्य प्रभारी भानुप्रताप साहू, महिला पतंजलि समिति जिला प्रभारी मिलेश्वरी साहू, बिन्दु सिन्हा, किसान पंचायत जिला प्रभारी ललित साहू, तीरथ यादव, साहित्यकार ललित साहू, देवनारायण यादव, विनोद चौहान, डिजेंद्र कुर्रे, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ गरियाबंद डीटीसी सुनील देशलहरे, विकासखंड सचिव लुकेश्वर प्रधान, बलराम देवांगन, चित्रलेखा नागेश, जिला योग प्रचारक गणेश आजाद, योगशिक्षक हरीश नेताम, कीर्ति तारक, नितेश साहू, हेमंत यदु, उमाशंकर साहू, अश्वनी साहू, पोखन ठाकुर, गोविंद नेताम, रामेश्वर जगत सहित जिले के योगसाधकों ने शुभकामनाएं प्रेषित किया। डड़सेना कलार समाज संरक्षक दीनू राम सिन्हा, जिलाध्यक्ष अवध राम सिन्हा, जिला महामंत्री डायमंड सिन्हा, पदाधिकारीगण हुकुम लाल सिन्हा, विनोद सिन्हा, खोमन सिन्हा, हेमंत सिन्हा, संजय सिन्हा, पीलेश्वर सिन्हा, लाकेश सिन्हा, कामता सिन्हा, ललित सिन्हा, ख़ेमूलाल सिन्हा सहित सामाजिक परिजनों ने उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना किए।