Home छत्तीसगढ़ दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में डीएवी किरंदुल के छात्रों का...

दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में डीएवी किरंदुल के छात्रों का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

8
0

 

किरन्दुल  : देश की राजधानी नई दिल्ली मेज़र ध्यानचंद स्टेडियम में डीएवी राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2024 का भव्य आयोजन हुआ।जिसमें 22 राज्यों के 20 हज़ार से अधिक एथलेटिक्स एवं कोच ने भाग लिया।डीएवी के छात्र-छात्राओं ने दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के 06 आयोजन स्थलों में 30 रोमांचक खेलकूद प्रतियोगिता में तीन दिन तक प्रतिस्पर्धा का आयोजन हुआ।जिसमें डीएवी पब्लिक स्कूल किरंदुल की पांचवी की छात्रा रितिका वेट्टी ने 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में 14 वर्ष की आयु बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर लौहनगरी किरन्दुल के साथ ही संपूर्ण दंतेवाड़ा जिले को गौरवान्वित किया।

छात्रा ने इस दौड़ को महज 32.03 सेकंड में पूर्ण कर यह खिताब हासिल किया।इसके अलावा 100 मीटर रिले रेस में डीएवी किरंदुल की छात्रा सोनाक्षी,दामिनी, लक्ष्मी,रितिका और लक्षित चौथे स्थान पर रहीं। अंडर-19 चेस प्रतियोगिता में जान्हवी और कृतिक राव ने भी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसी तरह बालक वर्ग में अंडर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता होने का गौरव प्राप्त किया।डीएवी के छात्र दिवाकर बैरागी एवं प्रियांशु निषाद इस टीम के हिस्सा थे जिन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रतियोगिता के दौरान दिया।चेस प्रतियोगिता 14 वर्ष आयु बालक वर्ग में अंडर चार में रहे।अंडर 14 फुटबॉल प्रतियोगिता में दीक्षांत साहू,युसूफ दान,योगेश तामों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।इसी तरह अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता में त्रिशांत तारम का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन रह।बच्चों के साथ इस टीम में विद्यालय की खेलकूद शिक्षक मनोज सिंह,तृप्ति श्रीवास्तव,शिक्षक चंद्रशेखर वर्मा,अर्चना बघेल टीम के साथ थे।विद्यालय के प्राचार्य पीएल वर्मा एवं शिक्षकों ने छात्रों के इस सफलता पर छात्रों को शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।