महिलाओं ने बताया कि जब से सरकार ने इस योजना की घोषणा की है, उसी समय ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए थे।
कुछ महिलाओं ने कहा कि हमें एक भी किश्त मिली
कुछ महिलाओं ने कहा कि एक भी किस्त नहीं आया है। हम लोग इस संबंध में प्रखंड के चक्कर लगाती रहे हैं हम लोगों को कोई सुनने वाला नहीं पूछे जाने पर अधिकारी लोग ने बताया कि सरकार व प्रज्ञा केंद्र के संचालक के साथ जो भी इकरारनामा हुआ वह भी अब रद्द हो गया। अब हम लोगों को इसका लाभ कैसे मिलेगा कोई बताने के लिए तैयार नहीं है।
इन महिलाओं ने दर्ज कराई शिकायत
प्रखंड कार्यालय आने वाली महिलाओं में मंजू कुमारी, रिंकी देवी ,नीतू दवी, रोशनी कमारी, शबनम आजमी, रुपाली कुमारी, निशि खातून, ममता कुमारी, रीना दवी, रुखसाना खातून, दिया कुमारी, रूबी कुमारी, बबीता कुमारी, गुड़िया देवी, मालती देवी, मीना देवी व अनु परवीन समेत दर्जनों महिलाएं शामिल थी।
बीडीओ ने बताया- पैसे नहीं निकलने की वजह
इस संबंध में बीडीओ नीतू सिंह बताया कि सर्वर काम नहीं कर रहा है। सरकार के प्रज्ञा केंद्र का एमओयू रद हो गया है, जिसके कारण ऑनलाइन कुछ नहीं हो पा रहा है। ठीक होते ही महिलाओं का समस्या समाधान किया जाएगा।
बता दें कि हेमंत सरकार ने चुनाव से पहले ही मंईयां सम्मान योजना की राशि को बढ़ाकर 2500 रुपये कर दी थी। जिसका फायदा उन्हें चुनाव में देखने को मिला। हालांकि, इसमें कुछ अयोग्य महिलाएं भी फायदा उठा रही हैं, जिससे जरूरतमंद महिलाओं को परेशानी आ रही है।