Home छत्तीसगढ़ वैशाली नगर के युवक ने सुपेला अंडरब्रिज पर की आत्महत्या, ब्लैकमेलिंग का...

वैशाली नगर के युवक ने सुपेला अंडरब्रिज पर की आत्महत्या, ब्लैकमेलिंग का खुलासा

15
0

भिलाई :  वैशाली नगर क्षेत्र के 30 वर्षीय हरविंदर सिंह उर्फ सनी ने सुपेला स्थित अंडरब्रिज के ऊपर रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या कर ली। सनी संतूर कंपनी में मार्केटिंग का काम करते थे।

परिजनों ने जब सनी का मोबाइल फोन चेक किया, तो उन्हें एक चौंकाने वाली हकीकत का पता चला। अज्ञात लोगों द्वारा सनी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा था। इसी ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर सनी ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि ब्लैकमेल करने वाले आरोपियों का पता लगाया जा सके।