नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इसके जरिए वह बॉलीवुड में कमबैक करने वाले हैं। साल 2022 में उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज हुई, जो फ्लॉप हो गई थी और इसके बाद एक्टर ने एक्टिंग से ब्रेक लिया था। इन दिनों वह फिल्म का प्रचार करते हुए अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों पर भी खुलकर बात कर रहे हैं।
आमिर खान और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म पीके साल 2012 में रिलीज हुई थी। इसमें उनके काम को खूब पसंद किया गया, लेकिन एक्टर के ऊपर धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया गया था। इसके अलावा, लव जिहाद फैलाने का आरोप भी एक्टर की इस मूवी पर लगा था। फाइनली अब अभिनेता ने इन तमाम आरोपों पर चुप्पी तोड़ी और हेटर्स को करारा जवाब दिया।
पीके फिल्म क्या थी धर्म विरोधी?
एनडीटीवी की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक टीवी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में आमिर खान ने उनकी फिल्म पर लगे लव जिहाद के आरोपों को संबोधित किया। एक्टर ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘ऐसा कहने वाले गलत हैं। फिल्म धर्म विरोधी नहीं थी। हम किसी भी धर्म के बिल्कुल भी खिलाफ नहीं हैं। मैं सभी धर्मों में विश्वास रखने वाले लोगों का सम्मान कता हूं। पीके फिल्म केवल उन लोगों से सावधान करने के लिए थी, जो धर्म का नाम लेकर आम आदमी को मूर्ख बनाते हैं। केवल पैसे कमाने के लिए। आपको हर धर्म में ऐसा करने वाले लोग आसानी से मिल जाएंगे और इस फिल्म का लक्ष्य भी यही दिखाना था।
अपनी बात को समझाते हुए आमिर खान ने सवाल पूछा कि मेरी बहनों और बेटी ने भी हिंदू पुरुष से शादी की है। क्या इसे भी लव जिहाद माना जाएगा। बता दें कि आमिर खान ने खुद भी दो हिंदू महिलाओं से शादी की थी।