वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता विनफास्ट की ओर से भी भारत में सितंबर तक नई कार को लॉन्च किया जा सकता है। निर्माता की ओर से इसके लिए जल्द ही बुकिंग भी शुरू की जा सकती है। यह विनफास्ट की ओर से पहली कार होगी और इसके साथ ही कई और कारों को भी लॉन्च किया जाएगा।
Tata Sierra EV भी होगी लॉन्च
टाटा मोटर्स की ओर से सिएरा के ईवी वर्जन को भी अक्टूबर 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है। अभी इस बारे में औपचारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फेस्टिव सीजन में टाटा की नई ईवी को लॉन्च किया जाएगा। इसके कुछ समय बाद 2026 में इसके ICE वेरिएंट को भी बाजार में पेश किया जा सकता है।
MG Cyberster भी होगी लॉन्च
एमजी मोटर्स की ओर से भी साइबरस्टर को अगले कुछ महीनों के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी मिल रही है कि इसे जून या जुलाई तक बाजार में औपचारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इसे सीबीयू के तौर पर लाया जाएगा, ऐसे में इसकी कुछ ही यूनिट्स को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जा सकता है। यह कार भी कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर की जाएगी।




