नई दिल्ली : टेक्नो ने भारत में पिछली बार Tecno Spark Go 1 स्मार्टफोन को Unisoc T615 चिप के साथ भारत में लॉन्च किया था। अब कंपनी इस स्मार्टफोन के सक्सेसर Tecno Spark Go 2 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह फोन 24 जून को लॉन्च होने वाला है। कंपनी कन्फर्म कर चुकी है कि इसे फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग से अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर काफी जानकारी भी मिलती है। यहां हम इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स और दूसरी जानकारी शेयर कर रहे हैं।
Tecno Spark Go 2 कलर ऑप्शन
Tecno Spark Go 2 स्मार्टफोन भारत में चार कलर ऑप्शन – ब्लैक, व्हाइट, लाइट ब्लू या स्यान और लाइट गोल्ड में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में पंच होल डिस्प्ले दिया गया है। इसके डिजाइन की बात करें तो बैक पैनल काफी हद तक iPhone 16 जैसा लगता है।
टेक्नो के Spark Go 2 स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही इस फोन में आईआर ब्लास्टर और साइड माउंटेड फिगंर प्रिंटसेंसर मिलेगा।




