शाम की चाय के लिए मसाला पीनट एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसे बनाना बेहद आसान है। ये सभी को खूब पसंद आती है।
कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
- कच्ची मूंगफली 1 कप
- बेसन आधा कप
- चावल का आटा 2 टेबलस्पून
- लाल मिर्च पाउडर 1 टीस्पून
- हल्दी चुटकी भर
- चाट मसाला वैकल्पिक
- गरम मसाला चुटकी भर
- नमक स्वादअनुसार
- हरी मिर्च बारीक कटी वैकल्पिक
- अदरक बारीक कटा 1 टीस्पून (वैकल्पिक)
- हरा धनिया बारीक कटा
- तेल तलने के लिए
विधि :
- मूंगफली को धोएं नहीं, उसे थोड़ा सा धूप दिखा लें।
- इसके बाद सूखी मूंगफली को एक बड़े बाउल में लें।
- अब उसमें बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला, नमक और चाट मसाला डालें।
- चाहें तो कटी हुई हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया भी डाल सकते हैं स्वाद बढ़ाने के लिए।
- अब थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें। मसाले को मूंगफली पर अच्छे से कोट करें।
- मिश्रण को गाढ़ा ही रखें।
- अब एक कड़ाही में मीडियम आंच पर तेल गरम करें।
- एक-एक कर के मूंगफलियों को तेल में डालें और मीडियम आंच पर कुरकुरा होने तक तलें।
- जब मूंगफली गोल्डन ब्राउन हो जाए, तो उन्हें निकाल लें।
- ऊपर से थोड़ा चाट मसाला और नींबू का रस डालकर गर्मागर्म सर्व करें।




